फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब स्कूल में घुसी अनियंत्रित कार

Tue, 06 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
यमुनानगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर घुस गई। अनियंत्रित कार ने स्कूल प्रांगण में घूम रही दसवी कक्षा की दो छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया। जबकि एक अध्यापिका कार की चपेट में आने से बाल बाल बच गई। अनियंत्रित कार इसके बाद स्कूल में खड़े एक पेड़ से टकराकर बंद हुई।
विज्ञापन


घायल छात्राओं को गंभीर रूप से जगाधरी सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां से एक छात्रा को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।

जानकारी अनुसार एक अभिभावक अपने बच्चों को छोड़ने के लिए सुबह विद्यालय में आया था। जैसे ही वह गाड़ी को मोड़ने लगा तो कार अनियंत्रित होकर स्कूल के मुख्य गेट से होती हुई स्कूल में जा घुसी और स्कूल प्रांगण में खड़ी दसवी कक्षा की छात्रा छोटा मारवां निवासी साक्षी और फेरूवाला निवासी कमलजीत कौर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


जिससे दोनों छात्राओं की टांगों पर गंभीर चोटें आई। इसके बाद भी कार नहीं रुकी। एक अध्यापिका कार की चपेट में आती बाल बाल बच गई। इसके बाद कार एक पेड़ से टकरा बंद हुई। चिकित्सकों के अनुसार दोनो लड़कियों की टांग में फ्रेक्चर आया है। हादसे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने दोनों छात्राओं को बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया।

जहां से उन्हें जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। जगाधरी सिविल अस्पताल ने साक्षी को गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। बिलासपुर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें