फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटल व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, चार घंटे तक नहीं उठाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेटल व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने किया हंगामा, चार घंटे तक नहीं उठाया शव
विज्ञापन


जगाधरी। मेटल व्यापारी नीरज की संदिग्ध हालात में मौत को परिजनों ने हत्या बताया है। सोमवार को परिजनों ने जगाधरी के सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए पुलिस से कहा कि नीरज की हत्या की गई है। इसकी निष्पक्ष जांच की जाएं। कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया। सूचना मिलते ही आनन फानन में सिटी जगाधरी एसएचओ सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को शांत करने की कोशिश की। लेकिन परिजन कार्रवाई और दोषियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए। जिसके बाद डीएसपी सुधीर मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी निकलेगा, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएसपी के आश्वासन पर परिजन शांत हो गए और चार घंटे बाद पोस्टमार्टम के बाद शव ले गए। बाद में पुलिस ने इत्तेफाकन मौत का मामला दर्ज कर लिया।

संदिग्ध हालत में बेसुध मिला था उद्यमी
जैसको कॉलोनी निवासी मेटल फैक्टरी मालिक नीरज भोला रविवार को संदिग्ध हालत में शर्मा टेंट हाउस के पीछे बेसुध पड़ा मिला था। अस्पताल में पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने बुड़िया गेट चौकी पहुंच कर नीरज की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार सुबह 10 बजे नीरज के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इस दौरान परिजनों व संबंधियों ने दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन


डीएसपी का घेराव किया
परिजन सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। जिसके बाद लोगों ने अपनी मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। थाना प्रभारी के समझाने के बाद भी जब परिजन नहीं माने तो डीएसपी सुधीर कुमार पहुंचे। डीएसपी के आते ही परिजनों ने उन्हें घेर लिया और कार्रवाई की मांग करने लगे।

रंजिशन की गई हत्या
मृतक के भाई धीरज ने बताया कि उसके 40 वर्षीय भाई की रंजिशन हत्या की है। परिजनों के अनुसार नीरज की फैक्टरी के सामने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी है। जिसका मालिक उसके भाई से रंजिश रखता है। इसी रंजिश के चलते उसने अपने मजदूरों से उसके भाई पर हमला करवाया था। जिस कारण उसे गंभीर अंदरूनी चोट आई थी। इसलिए आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएं।

दो बार पहले भी हुआ था झगड़ा, दी थी धमकी
धीरज ने बताया कि इससे पहले भी दो बार ट्रांसपोर्टर के साथ नीरज का झगड़ा हुआ था। लेकिन दोनों बार लोगों ने मामला शांत करवा दिया। आरोप है कि ट्रांसपोर्टर रात के समय माल लदाई करवाता था। जिस कारण रात भर शोर-शराबा रहता था। जिसके लिए कई बार ट्रांसपोर्टर को यह काम दिन में करवाने का आग्रह किया था। करीब एक माह पहले भी आधी रात को इसी तरह माल लदाई की जा रही थी और गली में शोर-शराबा हो रहा था। जिस पर नीरज ने उन्हें टोका था। जिसे लेकर ट्रांसपोर्टर ने नीरज को धमकी भी दी थी।

दो लोगों को पुलिस को सौंपा, पुलिस ने छोड़ा
नीरज के भाई धीरज, रिश्तेदार अशोक व अन्य लोगों ने बताया कि शनिवार रात नीरज को बुरी तरह पीटा गया था। जिसके बाद रविवार सुबह से वह गायब था। नीरज के न मिलने पर उन्होंने ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाले मजदूरों से उसके बारे पूछा। पहले तो उन्होंने कुछ नहीं बताया और इधर-उधर की बातें बनाने लगे। जब सख्ती से पूछा तो बताया कि उन्होंने नीरज को बुरी तरह पीटा था। जिन्हें पकड़ कर बुड़िया चौकी पुलिस को सौंप दिया था। बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि यदि नीरज ने आरोपियों का मोबाइल चोरी किया था, तो उसकी शिकायत पुलिस को करनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। इसी को लेकर नीरज से मारपीट की गई।
विज्ञापन


परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है। बिसरा जांच के लिए लैब भिजवाया गया है। रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल इत्तेफाकन मौत का मामला दर्ज कर लिया है।-राजपाल, इंचार्ज, बुड़िया चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें