फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में घुसकर युवक पर गंडासी व लोहे की रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फैक्टरी में घुसकर युवक पर गंडासी और लोहे की रॉड से हमला

यमुनानगर।
चिट्टा मंदिर रोड स्थित दुर्गा वाटर सप्लाई फैक्टरी में घुसकर कुछ युवकों ने एक अन्य युवक पर गंडासी व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में एक युवक को नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी सन्नी हरजाई ने थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी चिट्टा मंदिर रोड पर दुर्गा वाटर सप्लाई के नाम से फैक्टरी है। उसका कुछ दिन पहले पैसों को लेकर संजीव कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझाकर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से संजीव उससे रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश के चलते संजीव कुमार अपने दो अन्य दोस्तों को लेकर उसकी फैक्टरी में घुस गया। आरोपी ने आते ही उस पर गंडासी व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो वे उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक संजीव को नामजद करते हुए दो अन्य युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें