फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती शुगर मिल के चार कर्मचारी किसानों के नाम पर कर रहे थे फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल में गन्ने की फर्जी तोल पर्ची का खेल किसानों के नाम पर खेला जा रहा था। यहां के चार कर्मचारी मिल को चूना लगा रहे थे। जिसमें दो कर्मचारी आपस में जीजा-साला हैं और दो सिक्योरिटी गार्ड का नाम सामने आया है। इस फर्जीवाडे़ में जिन किसानों के नाम पर पर्ची काटी गई हैं उन्हें भनक भी नहीं लगी कि शुगर मिल में उनकी फसल के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। मिल कर्मचारी किसी ऐसे किसान के नाम पर पर्चियां निकाल रहे थे, जिसका या तोे बाँड से कम गन्ना है या पिछले साल गन्ने कि फसल थी और इस साल नहीं है। मिल से उनके खातों को चालू रखा गया और गन्ना तोलने आए किसान की एक ही ट्राली का दो बार तौल करवा के एक पर्ची किसान को दे देते थे और दूसरी फर्जी पर्ची अपने पास रख लेते थे। जिसकी मिल से पेमेंट भी ले ली जाती थी। इस प्रकार मिल को मोटा चुना लगाया जा रहा था। जब केन शिफ्ट इंचार्ज को शक हुआ तो इसका खुलासा हुआ। अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह खेल लंबे समय से चल रहा था।
विज्ञापन

इन चार कर्मचारियों के अलावा मिल के और कौन कौन अधिकारी या कर्मचारी शामिल है इसके लिए आंतरिक जांच भी बैठा दी गई है। वहीं केन शिफ्ट इंचार्ज की तरफ से पुलिस में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इस मामले में पुलिस ने अंकित और अजय नाम के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
धर्मकांटा पर चल रहा है खेल
शुगर मिल में केन शिफ्ट इंचार्ज लाभ सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिफ्ट ड्यूटी में सुबह नौ बजे आया था। दोपहर लगभग पौने तीन बजे राउंड लेते हुए कांटा नंबर 9 के पास पहुंचा तो देखा कि ट्रॉली नंबर आरए-485 टेयर पेमेंट के लिए कांटे पर खड़ी थी। ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को वापस करने लगा तो उसने चालक से वापसी का कारण पूछा। चालक ने बताया कि अंकित कामदार ने ट्रॉली बैक करने के लिए बोला है। इसके बाद अंकित से पूछा कि ट्रॉली बैक क्यों करवाई है तो उसने जवाब दिया कि कांटे पर बीप की आवाज आ रही है इसलिए खाली ट्रॉली का वजन नहीं हो रहा है। इसके बाद दोबारा से अंकित से पूछा कि अगर खाली ट्रॉली का वजन नहीं हो रहा है तो प्रिंटर से रसीद कैसे निकल रही है। उसने कहा कि इसके बारे में मुझे नहीं पता।
विज्ञापन

पर्चियों का नहीं हुआ मिलान तो हुआ पता चला :
कर्मचारी के जवाब से शक हो गया और वह प्रिंटर के पास गया तो देखा की प्रिंटर से इनडेट नंबर-244839 कोड नंबर ए 09696 कृष्ण कुमार ग्राम अलाहर निवासी के नाम की 97 क्विंटल 81 किलो गन्ना जिसकी कीमत 33,255 रुपये 40 पैसे है की रसीद निकली। जो ट्रॉली वापस हो रही थी उसके ड्राइवर राजेश कुमार निवासी पालेवाला से उसकी पर्ची व कार्ड मांगा। उसने पर्ची व कार्ड दिया तो शिफ्ट इंचार्ज ने दोनों रसीदों का मिलान किया लेकिन वे अलग-अलग पाई गई। एक पर्ची पंकज किसान कोड 48088 गांव खजूरी की थी। जबकि प्रिंटर से निकली रसीद कृष्ण कुमार अलाहर की थी और कृष्ण कुमार की ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर नहीं थी।
जीजा साले पर आरोप
प्रिंटर की रसीद और मौके पर खड़ी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक राजेश द्वारा दी गई पर्ची का मिलान नहीं होने पर मैंने अंकित शर्मा गांव चंदेणा जिला सहारनपुर से पूछा की जो प्रिंटर से रसीद निकली इसकी गन्ना पर्ची (इंडेट) कहां है। जिस पर वह टाल मटोल करने लगा और पर्ची नहीं दे पाया। घबरा कर कांटा नंबर 7-8 की तरफ चला गया। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत अपने इंचार्ज अनिल डोगरा को दी। लाभ सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल करने पर पाया कि जान बूझकर गलत तरीके से अंकित व अन्य लोगों द्वारा मिल के साथ धोखाधड़ी करने एवं मिल को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया। इस पर्ची से मिल को 33255 रुपए 40 पैसे का नुकसान हुआ है।
ड्यूटी डोंगे पर, मिला कांटे पर
अधिकारियों ने बताया कि अंकित की ड्यूटी सरस्वती डोंगे पर थी और वह कांटा नंबर 9 पर मिला। इसका भी वह जवाब नहीं दे पाया। अनिल डोगरा ने बताया कि खुद व अश्वनी आर्य, बलवान सिंह ने दोबारा से अंकित से पूछताछ की तो उसने बताया कि गन्ना पर्ची (इंडेट) जिसकी रसीद मौके पर निकल रही थी वह उसके पास ही थी जिसे उसने फाड़ कर टॉयलेट में बहा दिया। इस साजिश में अजय शर्मा जो रिश्ते में जीजा लगता है और मिल में साथ ही काम करता है। इस कार्य में सौरभ व शाहरूख सिक्योरिटी वाले भी शामिल बताएं जा रहे हैं।
पर्ची के नाम पर घपले बाजी चल रही थी। इसमें मिल के ही चार कर्मचारी शामिल पाएं गए हैं। फिलहाल मिल को 33255 रुपये 40 पैसे का नुकसान पाया गया है। आंतरिक भी जांच शुरू की गई है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि कितना नुकसान हुआ है। चार कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।
-लाभ सिंह, शिफ्ट इंचार्ज, केन सरस्वती शुगर मिल।
शिफ्ट इंचार्ज की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में दो कर्मचारियों अंकित व अजय को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन

-रतन सिंह, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें