फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पीछे करते हुए लाइट व बंपर टूटने पर 17 साल के किशोर को पीटा, तीन दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर।
कार पीछे करते हुए लाइट व बंपर टूटने पर गुस्साए मालिक ने तीन साल से नौकरी पर कार्यरत 17 साल के दिलशाद की दो साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कार मालिक समेत तीन युवकों पर मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सरस्वती नगर निवासी अकबर अली ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा दिलशाद सरस्वती नगर निवासी अमर नाथ के पास तीन साल से नौकरी कर रहा था। 16 अप्रैल की शाम को दिलशाद अमरनाथ के साथ कार में अनाजमंडी में आए थे। अमरनाथ कार से उतरकर मंडी में चला गया। इसके बाद दिलशाद अमरनाथ की कार को पीछे कर रहा था। इस दौरान कार पीछे किसी चीज में टकरा गई। इससे उसकी लाइट व बंफर टूट गया। जैसे ही अमरनाथ वापस आया तो उसने कार की लाइट व बंफर टूटा देखा। जिससे गुस्साए अमरनाथ ने अपने साथी सरस्वती नगर निवासी अजय व मगरपुर रोड निवासी अजय के साथ मिलकर उसके भतीजे दिलशाद के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसके पेट व अन्य स्थानों पर बुरी तरह से वारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में वह अपने भतीजे को मुस्तफाबाद अस्पताल में लेकर गए। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे जगाधरी सिविल अस्पताल में रेफर किया। जहां उसकी मौत हो गई। उसने तीनों आरोपियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या करने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगना आया मौत का कारण :
किशोर दिलशाद की मौत के बाद उसका जगाधरी सिविल अस्पताल में शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिलशाद की मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया है। जिससे यह माना जा रहा है कि आरोपियों ने दिलशाद के सिर में कोई रॉड या डंडे से हमला किया था। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने कार मालिक समेत तीन आरोपियों पर हत्या के आरोप में केस दर्जकर लिया है। मारपीट 16 अप्रैल को हुई थी। किशोर की मौत तीन दिन बाद हुई। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फरार चल रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ललित कुमार, एसएचओ, थाना छप्पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें