फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बाजार में मॉल में एक्सपायरी डेट का सामान देने पर हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिग बाजार में मॉल में एक्सपायरी डेट का सामान देने पर हुआ विवाद
यमुनानगर। बिग बाजार मॉल में एक्सपायरी डेट का सामान देने पर विवाद हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। और किसी तरह से मामले को निपटाया। उपभोक्ता ने सोमवार को इसकी शिकायत डीएफएससी को देने की बात कही है। लाड़वा निवासी अक्षय ने बताया कि वह बिग बाजार में आया था। वहां पर उसने कुछ सामान लिया। जब दलिया और एक अन्य सामान की एक्सपायरी डेट की जांच की तो दोनों प्रोडक्ट एक्सपायर हो चुके थे। उसने कर्मचारियों को इस बारे में बताया तो वे उन्हें कमरे में ले गए। वहां पर उनसे सामान ले लिया और डेट मिटाने का प्रयास किया। वे सामान लेकर किसी तरह मॉल से बाहर निकले तो वहां पर उन्हें पीटने के लिए कुछ कर्मचारी पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने सूचना पुलिस को दे दी। दो पुलिस कर्मी मौके पर आए और वे भी समझौता करने की बात कहने लगे। आरोप है कि उन्हें कहा गया कि वे इस सामान के बदले दूसरा सामान दे देंगे, लेकिन उन्होंने समझौता नहीं किया। इसके बाद उन्होंने डीएफएससी आफिस में संपर्क किया। आफिस बंद होने से वे शिकायत नहीं कर पाए। अब वे सोमवार को शिकायत देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें