फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट की और दहेज में कीमती सामान लाने की मांग की। इसके बाद आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी ससुर, पति व सास के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फर्कपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी 2018 को जिला कुरुक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी दान दहेज देकर विदा किया था मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति, सास व ससुर खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। महिला ने बताया कि एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका ससुर घर पर आया। आरोपी ने आते ही उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से बाहर चला गया। उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उससे ही मारपीट की और दहेज की मांग करने लगे। इसके बाद उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें