फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशान घाट की बुनियाद को उखाड़ा, मैटारियल भी साथ ले गए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्मशान घाट की नींव को उखाड़ा, मेटीरियल भी साथ ले गए आरोपी
ग्रामीणों ने पहले सदर थाना फिर एसपी को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव दूधला में कुछ लोगों ने श्मशान घाट पर कब्जा करने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लोगों ने पंचायत द्वारा बनवाई गई शमशान घाट की बुनियाद को भी उखाड़ दिया और उसका मैटेरियल भी अपने साथ ले गए। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सदर थाना एसएचओ व पुलिस को अधीक्षक को दी। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दूधला में शमशान घाट व हड्डा रोडी की प्रशासन द्वारा निशानदेही करवाई गई थी। इसके बाद पंचायत ने कब्जा लेने के बाद बुनियाद भी भर दी थी। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने शरारती तत्वों के साथ मिलकर हड्डा रोडी व शमशान घाट की बुनियाद को उखाड़ दिया। साथ ही जो ईंट, रेत, बजरी व अन्य मैटीरियल था, उसका भी उठा कर ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने गांव वालों को धमकी दे रहे है कि अगर कोई शव लेकर यहां आए तो संस्कार नहीं करने देंगे और शमशान घाट पर भी हम कब्जा कर लेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी शरारती तत्व व गुंडा किस्म के लोग है। जो ग्रामीणों से लड़ाई झगड़े करते है। उन्होंने इसकी शिकायत सदर थाना एसएचओ व पुलिस अधीक्षक को दी। शिकायत में उन्होंने शमशान घाट पर कब्जा करने का प्रयास करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

फोटो : 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें