फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में चैकिंग के दौरान जेल से बरामद हुए पांच मोबाइल व चार्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग में जेल से बरामद किए पांच मोबाइल और चार्जर
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला जेल में चेकिंग के दौरान ब्लॉक नंबर चार के पीछे से पांच मोबाइल, पांच चार्जर व दो बैटरी बरामद हुई। पुलिस ने बरामद हुए सामान को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जिला जेल के डिप्टी अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जेल में तैनात पुलिस कर्मचारी रूटीन में जेल की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों को जेल के ब्लॉक नंबर चार के पीछे खाली जगह में पांच मोबाइल, पांच चार्जर व दो बैटरियां पड़ी मिली। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें इस बारे सूचित किया और घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान पता चला कि सभी मोबाइल बिना सिम के हैं। पुलिस ने सभी मोबाइल व अन्य सामान को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें