फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं की गणना करने पर कर्मचारी पर लाठी डंडों से हमला, नगदी भी छीन ले गए हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। गांव उन्हेडी में पशुओं की गणना करने गए पशु पालन विभाग के एक कर्मचारी पर गांव के कुछ युवकों ने रंजिशन लाठियों, डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक को आसपास के लोगों ने हमलावरों के चुंगल से छुड़वाकर सरकारी अस्पताल रादौर में भर्ती करवाया। पशु पालन विभाग की ओर से इस बारे मामले की शिकायत पुलिस को देकर हमलावरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। पशु पालन विभाग के डॉक्टर अरविंद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सरकार की ओर से पशुओं की गणना करने के लिए अभियान चलाया गया है। जिसके तहत विभाग का वीएलडी हितेंद्र दहिया मंगलवार को पशुओं की गणना करने के लिए गांव उन्हेडी गया था। इसी दौरान जब वह पशुओ की गणना कर रहा था तो गांव के राहुल, मांगाराम व अन्य 5 -6 युवकों ने वीएलडी हितेंद्र दहिया के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। गांव के युवकों ने हितेंद्र के साथ मारपीट करते हुए उसका हाथ तोड दिया। सूचना मिलने पर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल हितेन्द्र को सरकारी अस्पताल रादौर में भर्ती करवाया गया। हमलावरों ने हितेंद्र के गले से सोने की चैन व जेब से 17 हजार रुपये की नकदी भी छीन ले गए। विभाग की ओर से इस बारे पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें