फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियारों से दो युवकों ने हमला कर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजधार हथियारों से दो युवकों ने हमला कर युवक को किया घायल
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वती नगर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक अन्य युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दो आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सरस्वती नगर निवासी अमनदीप सिंह ने बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही प्रिंस व मन्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। 28 मार्च को रात साढ़े नौ बजे वह गांव में ही किसी काम से जा रहा था। रास्ते में प्रिंस व मन्नी ने उसे रोक लिया और उस पर तेजधार हथियारों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें