फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को घर छोड़ने जा रही गाड़ी पर युवकों ने किया हमला, पहले विवाद, चौकी में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के एक गर्ल्ज कॉलेज से छात्राओं को जठलाना क्षेत्र में घर छोड़ने जा रही गाड़ी पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। जिससे विवाद बढ़ गया। घटना हमीदा हैड पर हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चालक को पीट दिया। बताया जा रहा है कि एक छात्रा बीच रास्ते में गाड़ी से उतरना चाहती थी, लेकिन चालक ने छात्रा को उतरने नहीं दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ा। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हमीदा पुलिस चौकी में ले जाया गया। वहां पर दोनों पक्षों में देर शाम समझौता हो गया। समझौता होने के बाद जठलाना जाते समय खजूरी के पास गाड़ी से बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार चालक सुखविंद्र ने बताया कि वह शहर के एक गर्ल्स कॉलेज से जठलाना एरिया की छात्राओं को कॉलेज लेकर आता है और घर छोड़ने जाता है। शुक्रवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद वह छात्राओं को लेकर घर जा रहा था। हमीदा हैड के पास एक छात्रा बीच रास्ते मेें कैब से उतरना चाहती थी। लेकिन उसने छात्रा को उतारने से मना कर दिया। इसके बाद जब वह रास्ते में हमीदा हैड के पास पहुंचे तो कुछ युवकों ने उसकी मैक्सी कैब को रुकवा लिया और उसपर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। उसकी कोई गलती नहीं है। उसने तो केवल अपनी जिम्मेवारी निभाई है। यदि वह किसी लड़की को रास्ते में उतार दे, और उसके साथ कोई अनहोनी हो जाए तो इसमें उसकी ही गलती निकाली जाएगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। जहां काफी देर तक बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
खजूरी गांव के पास टकराई बाइक, चालक घायल
हमीदा हैड पर हुई मारपीट के मामले में समझौता के बाद कॉलेज की छात्राएं उसी मैक्सी कैब में सवार हो गई और अपने घर के लिए रवाना हो गई। जब गाड़ी जठलाना रोड पर गांव खजूरी के पास पहुंची तो सामने से आ रहे बाइक सवार के साथ टक्कर हो गई। बाइक सवार बिहार का बताया जा रहा है। जो किसी फैक्टरी में कार्यरत है। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज अमरीक सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में आपसी बातचीत कराई गई। जिसके बाद मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं है। शिकायत यदि कोई आती है तो जो कार्रवाई बनेगी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें