फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 से ज्यादा गांवों में आज दिनभर गायब रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बसंतपुरा स्थित सब स्टेशन की नई लाइन के निर्माण के चलते कट घोषित किया गया है। जिस कारण सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली अधिकारियों का कहना है कि शाम को छह से लेट भी हो सकती है। इसलिए अपनी व्यवस्था पहले से ही बना कर रखें।
विज्ञापन


उत्तर हरियाणा बिजली वितरण परिचालन परिमंडल के अधीक्षण अभियंता योग राज ने बताया कि 66 केवी सब स्टेशन बसंतपुरा से चलने वाले 11 केवी काबुलपुर एपी, 11 केवी नगला एपी, 11 केवी रपोली एपी, 11 केवी साहपुरा एपी, 11 केवी सतगोली आरडीएस की विद्युत सप्लाई 27 मार्च को सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक नई लाइन के निर्माण की वजह से बंद रहेगी। इसके चलते इन चारों पावर हाउस से बिजली की सप्लाई नहीं की जाएगी।

न्होंने बताया कि इन बिजली स्टेशनों के अंतर्गत करीब 50 गांवों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। साथ ही कहा कि गर्मियों से पहले ही बिजली निगम द्वारा मेंटेनेंस के काम में तेजी लाई गई है। ताकि भीषण गर्मी में जिले वासियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। इसलिए जिले भर में मरम्मत का काम किया जा रहा है। जिसके चलते ही बिजली की कटौती करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति के मामले में यमुनानगर जिला प्रदेशभर में बेहतर स्थिति में है। लाइन लॉस भी काफी कम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें