फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेज उत्पीड़न के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

यमुनानगर। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति व ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। विवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। जय सिटी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी विष्णु नगर निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी दान दहेज देकर विदा किया था मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य सदस्यों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें