भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, दो महिलाओं समेत चार घायल
रादौर। गांव खुर्दबन में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। पुलिस घायलों के बयान लेकर कार्रवाई करने में लगी हुई थी। गांव खुर्दबन निवासी दलबीर सिंह ने बताया कि उसके पड़ोसी शिवकुमार आदि ने भूमि विवाद को लेकर उसकी पत्नी सुशीला व बेटे हिमांशु पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गहरी चोंटे आई। गांव के लोगों ने इलाज के लिए उन्हें ट्रॉमा सेंटर यमुनानगर में भर्ती करवाया।