चोरों ने ट्रॉली व बोर की लाइन को चुराया
रादौर। शहर के बस स्टैंड के पास से चोर एक दुकानदार की ट्रॉली व बोर की 10 इंच लाइन को चुरा ले गए। पुलिस ने प्रभावित दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है। गांव पलाका निवासी सुखबीर कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी ट्राली में 10 ईंची बोरिंग लाइन लोड करके खड़ी की थी। किसी ने उसकी दुकान के पास से उसकी ट्राली व बोरिंग लाइन चुरा ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है।