पूर्व विधायक के भतीजे पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी को जेल भेजा
यमुनानगर। पूर्व विधायक के भतीजे पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी सूर्य प्रताप को सीआईए वन टीम ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि दो आरोपियों को रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने शहर के सीए से जिमखाना क्लब में हुई गन प्वाइंट पर कार लूटने की वारदात को कबूल किया है। सीआईए वन के इंचार्ज महावीर ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी सूर्य प्रताप बैंक कॉलोनी निवासी शुभम व शिवपुरी निवासी मनवीर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पूर्व विधायक के भतीजे पर फायरिंग की वारदातों को करना कबूल किया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने बुलेट, पिस्टल, दो देसी कट्टा बरामद किया। आरोपियों ने अपने साथी शाहबाद के जदेड़ी निवासी राजन के साथ गन प्वाइंट पर सरोजिनी कॉलोनी निवासी पंकज मलिक से कार छीनी थी। महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी राजन के पास छीनी गई कार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों गठन कर दिया गया है कि लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
फोटो-20