महिला से छेड़छाड़ का आरोपी नंबरदार गिरफ्तार
बिलासपुर। खंड के गांव मलिकपुर बांगर के नंबरदार को महिला के साथ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई आरंभ कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव की महिला ने बताया कि नौ मार्च को दोपहर को लगभग एक बजे पर वह घर पर अकेली थी। उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था, गांव का नंबरदार कैलाश घर में आया ओर उसके पति के बारे में पूछने लगा। पति के घर पर न होने पर छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध की आवाज सुनकर आस पास के पशुओं के तबेले में काम करे देवर देवरानी तुरंत मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया और किसी बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।