घर में घुसकर की तोड़फोड़, मालिक को पीटा
यमुनानगर। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व मकान मालिक को पीटकर घायल करने सहित पैसे चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शहर के ओबराय चौक निवासी गुलशन ने बताया कि कुछ समय से उसकी कॉलोनी के जतिन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है। इसी रंजिश के चलते आरोपी उनके घर में घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा। उसने विरोध जताया तो उसने उसे पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वह उनके घर में रखे पांच हजार रुपये चोरी करके भाग गया। पुलिस ने गुलशन की शिकायत पर जतिन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।