दिन में फेरी लगाने के बहाने करते थे रैकी, रात में करते थे चोरी
सीआईए टू की टीम ने कांसापुर रोड से किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार
यमुनानगर।
सीआईए-टू की टीम ने ऐसे चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो दिन में फेरी लगाने के बहाने रैकी करते थे और रात को वहां पर जाकर चोरी करते थे। दो आरोपियों पर करीब दो-दो दर्जन चोरी के मामले दर्ज है। जो कोर्ट में विचाराधीन है। पूछताछ में आरोपियों ने हाल ही में बिलासपुर रोड पर फैक्टरी में चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। रिमांड पर आरोपियों से अन्य खुलासे होने की संभावना है।
सीआईए-टू इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चोरी की फिराक कांसापुर रोड पर तीन चोर घूम रहे है। सब इंस्पेक्टर सत्यनारायण के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर दबिश दी तो तीन आरोपी युवक संदिग्ध हालात में घूम रहे है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ना चाहा तो उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान कांसापुर निवासी हसीन, प्रवीण व बल्ला के नाम से हुई। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया।
बॉक्स
छत तोड़ने का मास्टर है आरोपी हसीन :
इंचार्ज श्रीभगवान ने बताया कि 26 फरवरी को बिलासपुर रोड स्थित जगाधरी पीतल के बर्तन बनाने की फैक्ट्ररी में रात के समय छत की चादर तोड़कर फैक्टरी में घुस गए और वहां से 2 क्विंटल पीतल चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने दिन के समय फेरी करने के बहाने यहां रैकी की थी। रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी हसीन अधिकतर फैक्ट्रियों में छत तोड़कर चोरी करता है और इस काम में वह मास्टर है। आरोपी से चोरी की गई दो क्विंटल पीतल भी बरामद की गई है।
बॉक्स
चोरी के मामलों में भगौड़ा घोषित है आरोपी :
इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि आरोपी प्रवीण पर दो दर्जन व हसीन पर भी दो दर्जन मामले पहले भी चोरी के दर्ज है। आरोपी हसीन बिलासपुर अदालत से भगौड़ा घोषित किया हुआ है। यादव ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपियों से अन्य खुलासे होने की संभावना है।
फोटो : 09