टावर से 90 हजार कीमत की तार चोरी
यमुुनानगर। भगवानगढ़ गांव में लगे मोबाइल टावर से चोरों ने 90 हजार रुपये का तार चोरी कर ली। कंपनी के डिप्टी मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर लिया है। रिलायंस जिओ इंफो कम्यूनिकेशन लिमिटेड के डिप्टी मैनेजर कर्णदीप ढिलो ने बताया कि कंपनी का एक मोबाइल टावर जगाधरी के गांव भगवानगढ़ में लगा हुआ है। सात फरवरी को उन्हें सूचना मिली थी कि टावर से चोरों ने केबल तार काट कर चोरी कर ली है। उन्होंने जाकर देखा कि टावर क्षतिग्रस्त था, तार कटे हुए थे। उन्होंने बताया कि चुराए गए तार की कीमत करीब 90 हजार रुपये थी। इसके अलावा डीजी इलेक्ट्रिक पैनल, जनरेटर कंट्रोल यूनिट, यूनाइटेड डैमेज, नौ सीपीआरआई केबल भी क्षतिग्रस्त थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।