जमीन दिलाने का झांसा देकर 70 लाख की ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
सस्ती जमीन दिलाकर महंगी बिकवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी के मामले में पुलिस ने गांव लेदा खास निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ हरजिंद्र सिंह और बुढेरी निवासी सुभाष को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदर जगाधरी पुलिस ने जुलाई 2018 में गांव बुढेड़ी निवासी सुभाष, गांव कोट कछुआ निवासी रघुबीर टोहना, लेदाखास निवासी कमल, राजिंद्र सिंह, गांव बरोट निवासी विक्रम उर्फ विक्की के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप है कि गांव सलेमपुर बांगर निवासी सुखदेव सिंह को सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर 70 लाख ठगे हैं।