फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार गया हुआ था प्रभातफेरी, वापिस आने पर फंदे से लटकी मिली युवती, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परिवार गया हुआ था प्रभातफेरी, वापस आने पर फंदे से लटकी मिली युवती, मौत
यमुनानगर। त्यागी गार्डन की 21 वर्षीय युवती ने कमरे के पंखे पर चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों को इसके बारे में प्रभातफेरी से आने के बाद पता चला। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। लेकिन परिजनों के अनुसार उनकी बेटी काफी समय से बीमार रहती थी। जिसका कई जगह से इलाज भी चल रहा था। इसी को लेकर वह अकसर टेंशन में रहती थी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांधी नगर पुलिस चौकी को दी सूचना में त्यागी गार्डन के जयपाल ने बताया कि रात को रोजाना की तरफ नीलम ने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया। उसके बाद सभी अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह वे परिवार के साथ प्रभात फेरी में चले गए। जब वापिस लौटे तो कमरे में लगे पंखे से नीलम का शव लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि वह अपनी बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान रहती थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। बाद में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गांधी नगर पुलिस चौंकी के एएसआई मेहर लाल ने बताया कि परिजनों ने अपने ब्यान में बताया कि उनकी बेटी अपनी बीमारी के चलते परेशान रहती थी। उसकी बीमारी का इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन

फोटो-16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें