इलाज के दौरान व्यक्ति ने तोड़ा दम, रेलवे लाइन के पास मिला था शव
यमुनानगर। रेलवे लाइन के पास मिले व्यक्ति की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेलवे जांच अधिकारी बोधराज सिंह ने बताया कि दो फरवरी को एक व्यक्ति गंभीर हालत में मिला था। उसे यमुनानगर से पीजीआई रेफर कर दिया था। वहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 50 साल है। उसके शव को चंडीगढ़ सेक्टर-12 स्थित पीजीआई के पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया है।