रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर
फोटो नंबर 10
रादौर। एसके रोड पर बस स्टैंड के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बस करनाल डिपो की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह कैथल के गांव कौल निवासी दलबीर सिह बाइक पर लाडवा से यमुनानगर की ओर जा रहे थे। रादौर बस स्टैंड के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे।