फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत से भरा ओवरलोड ट्रक खराब, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रक सड़क के बीचोंबीच हुआ खराब, लगा जाम
विज्ञापन

रादौर। पावर हाउस के पास रेत से भरा ओवर लोड ट्रक सड़क के बीचोंबीच अचानक खराब हो गया। जिसके चलते रादौर-जठलाना सड़क मार्ग पर रेत से लदे ट्रकों का जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छोटे वाहनों को दूसरे रास्तों से निकलवाया। बाद में पुलिस ने हाइड्रा मशीन मंगाकर सड़क पर खराब हुए ट्रक को सड़क से दूर कर जाम को खुलवाया। जाम लगने से क्षेत्र के वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पडा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कादियान ने बताया कि ट्रक खराब होने से रोड पर जाम लगा था। जिसे खुलवा दिया गया। शहर निवासी योगेश, संदीप, पारस, रामकुमार, बंटी आदि ने बताया कि सड़क पर आए दिन ओवरलोड वाहन जहां सड़कों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जोकि ट्रैफिक व्यवस्था को भी खराब कर रहे हैं।
फोटो-30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें