फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तस्करों को पकड़कर छह पशुओं को बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दो तस्करों को पकड़ छह पशुओं को बरामद किया
विज्ञापन

राृदौर। नगली घाट पर पशु तस्करी करते दो लोगों को पुलिस ने गोरक्षा दल की टीम के सहयोग से पकड़ा है। पशु तस्कर 6 पशुओं को पिकअप में लोड करके उत्तरप्रदेश वध के लिए ले जा रहे थे। जिसकी सूचना गोरक्षा दल को मिली तो टीम ने नगली घाट पर पहरा देकर पशुओं को बरामद किया। पशु तस्करों ने पशुओं को पिकअप गाड़ी में भरा हुआ था। टीम के सदस्यों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और पशु तस्करों को पुलिस के हवाले किया। पशुओं व पिकअप को पुलिस ने कब्जे में लिया। पुलिस ने पकडे़ गए लोगों के खिलाफ गोकशी का मामला दर्ज किया है। गऊ संवर्धन न्यास की टीम के सदस्य रोहित चौधरी, सचिन राणा, प्रदीप यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पशु तस्कर नगली घाट के माध्यम से उत्तरप्रदेश में पशुओं को वध के लिए ले जा रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने सुबह नगली घाट के पास पशु तस्करों का पहरा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें