गन्ने से लदी ओवर लोड ट्रॉली पलटी, लगा जाम
बिलासपुर। बिलासपुर-छछरौली मोड़ पर गन्ने से भरी ओवर लोड ट्रॉली के पलट जाने के मोड़ के समीप जाम लग गया। जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात दूसरी ट्रॉली में गन्ने को लोड करवाया गया जब जाकर मार्ग सुचारू से चला। सोमवार की सुबह करीब साढ़े नो बजे यमुनानगर के गांव इशोपुर के किसान कर्मबीर का नौकर परमजीत गन्ने से लोड ट्रॉली को बिक्री के लिए बिलासपुर गन्ना मंडी में लेकर आया था। जैसे ही गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रॉली धर्मकांटे पर तुलाई करवाने के बाद बिलासपुर छछरौली मोड़ पर आई तो चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रॉली सड़क के बीचों बीच पलट गई। जिसके कारण करीब एक घंटे से भी अधिक समय के लिए यातायात बाधित रहा और बड़े वाहन सड़क के दोनों और जाम में फंस गए। गन्ने को दूसरी ट्राली में लोड करवाया गया तब जाकर सड़क मार्ग सुचारू हुआ।
फोटो नंबर- 19,20