फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीर की मजार को लेकर फिर विवाद, अब कब्र से निकाल ली गई अस्थियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीर की मजार को लेकर फिर विवाद, अब कब्र से निकाल ली गई अस्थियां
यमुनानगर। वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के पास पीर की मजार को लेकर फिर से विवाद खड़ा हो गया। मजार को पूर्णतय से हटाने के लिए मजार से अस्थियां निकाल ली गई तथा रखी चादरों को भी जलाया गया। जिसको लेकर जमकर हंगामा हो गया। उधर मामला बढ़ता देख फर्कपुर पुलिस को बुलाई गई। परंतु मामला रेलवे की जमीन से जुड़ा होने के चलते कार्रवाई से मना कर दिया। इसी दौरान जीआरपी पहुंची। एसएचओ का कहना था कि पीर की बजाय रेलवे की जगह में थी। उसे खाली करवा दिया गया था। अब वहां पर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। अस्थियों के बारे में पता नहीं है कि वहां पर थी या नहीं। यदि कोई अपनी जगह में मजार बनाना चाहता है, तो बना सकता है। दरअसल, फर्कपुर में पीर की मजार रेलवे लाइन के बराबर में बनी हुई थी। अब 2022 तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य होना है। इस वजह से पीर की मजार को हटवाया गया। करीब एक माह पहले पुलिस बल की मौजूदगी में पीर की मजार को हटवा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें