व्हाट्सएप ग्रुप में डाला पत्नी का फेक विडियो, पति ने कराया केस
रादौर। व्हाट्सएप ग्रुप ने पत्नी का फेक विडियो वायरल करने पर पति ने पुलिस में विडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गांव उन्हेडी के एक व्यक्ति के मामला दर्ज किया है। गांव उन्हेडी के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में कुछ लोगों द्वारा व्हाट्सएप पर गांधी ग्रुप बनाया हुआ है। कुछ दिन पहले गांव के दीपचंद ने उसकी पत्नी का फेक विडियो बनाकर गांधी ग्रुप में डाल दिया। फेक विडियो के कारण उसके परिवार को समाज में मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं विडियो के कारण उसके परिवार के लोग गहरे सदमे में रहे है। जिसके बाद प्रभावित व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद दीपचंद के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।