फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन टीम ने छह छोटी बच्चियों का करवाया रेस्कयू,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चाइल्ड लाइन टीम ने छह छोटी बच्चियों का करवाया रेस्कयू
यमुनानगर। चाइल्ड लाइन टीम ने गुरुवार को कैल के कचरे के प्लांट पर जाकर रेस्कयू किया। यहां टीम ने कूड़ा बीनने वाले छह छोटी बच्चियों को इस नरक भरी जिंदगी से बाहर निकाला साथ् ही इस तरह के कार्य न करने के प्रति जागरूक किया। चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर भानू प्रताप ने बताया कि चाइल्ड लाइन नंबर 1098 पर सूचना मिली थी की कचरे के प्लांट पर छोटे बच्चे कचरा बीनने का काम करते हैं और स्कूल भी नहीं ही जाते। इसके बाद टीम ने रेस्क्यू करने के लिए टीम बनाई। इसके बाद टीम कैल के कचरे के प्लांट पर पहुंची। टीम ने देखा छह छोटी-छोटी बच्चियां अपने परिजनों के अनुसार कूड़ा उठा रहे थी। चाइल्ड लाइन की निदेशिका डॉ. अंजू वाजपेयी व बाल कल्याण समिति के सदस्य सुरेशपाल ने बच्चों से बातचीत की। इसके बाद टीम बच्चों को अपने साथ कार्यालय ले आई। यहां टीम सदस्यों ने बच्चों की काउंसलिंग की तो पता चला की बच्चे स्कूल नहीं जाते और अपने परिजनों के साथ ही कूड़ा कचरा बीनते हैं। टीम ने सभी बच्चों का मेडिकल करवा कर शेल्टर होम भेज दिया। चाइल्ड लाइन की निदेशिका डॉ. अंजू वाजपेयी ने बताया कि ऐसे ऑपरेशन चाइल्ड लाइन आगे भी जारी रखेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने आसपास कर रहे छोटे बच्चों की सूचना चाइल्ड लाइन नंबर 1098 पर दें।
फोटो-27 व 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें