फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी, पीड़ित बोला, कत्ल हुआ तो लाश का संस्कार की बजाए रखेंगे कोर्ट में

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

पीड़ित बोला, कत्ल हुआ तो लाश का संस्कार की बजाए रखेंगे कोर्ट में
बोले गिरफ्तारी न होने पर आरोपी सरेआम घर पर आकर धमका रहे, बेटियां नहीं जा पा रही कॉलेज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी निवासी मां-बेटी से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज होने के दो दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं की। नाबालिग लड़की का कहना है कि आरोपी युवकों ने उनके मोबाइल पर अश्लील फोटो डालकर उसपर गंदे कमेंट किया। विरोध जताने जब वह अपनी मां के साथ गई तो आरोपियों ने उससे व उसकी मां के साथ मारपीट की। केस दर्ज होने के बाद अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे है। पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी सरेआम उनकी बेटियों को मारने की धमकियां दे रहे हैं। जिससे वे डरे सहमे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हमारे में से किसी का कत्ल हो गया तो लाश का संस्कार करने की बजाए उसे कोर्ट में रखा जाएगा। पीड़ित अब इसकी शिकायत सोमवार को एसपी से करेंगे।
इंदिरा कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके पास 18 वर्षीय व 16 वर्षीय दो बेटियां है। दोनों शहर के एक कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि जगाधरी वर्कशॉप निवासी शुभम ने अपने साथी गौरव मेहरा, आशीष मेहरा, राजेश मेहरा व कुलदीप चौटाला के साथ मिलकर उसके बेटी के मोबाइल पर फोटो डालकर उसपर अश्लील गालियां व भद्दे कमेंट किए। 17 जुलाई को पता चलने पर उसकी पत्नी अपनी बेटियों के साथ गांधी नगर चौकी में शिकायत दी। इसके बाद उसकी पत्नी, दोनों बेटियां व उनके दो मुंह बोले भाई आरोपियों के घर इस बारे में पूछने गए थे। आरोप है कि यहां पर पांचों आरोपियों ने उनपर सरिये व डंडों से हमला कर दिया। इसमें उसकी बेटियों का मुंह बोला भाई, छोटी बेटी व पत्नी घायल हो गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर 19 जुलाई को शिकायत एसपी को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था। आरोप है कि पुलिस ने मामले में अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और सरेआम उन्हें घर आकर धमका रहे हैं। व्यक्ति ने बताया कि आरोपियों के धमकाने के कारण उनकी बेटियां कॉलेज भी नहीं जा पा रही है। डर के चलते वह घर पर ही बैठी है। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्कपुर थाना एसएचओ ओमप्रकाश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष थाने में बुलाए गए थे। सहमति न होने पर केस दर्ज कर लिया गया था। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें