फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में सो रही विक्षिप्त किशोरी से छेड़छाड़, पिता ने विरोध किया तो बोले जातिसूचक शब्द

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्षिप्त किशोरी से छेड़छाड़
विज्ञापन

बिलासपुर। क्षेत्र के गांव संधाए में घर के आंगन में सो रही एक विक्षिप्त किशोरी से गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। किशोरी के पिता की आंख खुली तो आरोपी उन्हें धमकी व जातिसूचक शब्द कहते हुए फरार हो गया। सुबह पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना बिलासपुर में दी। पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एवं एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। संधाए निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी 13 साल की बेटी के साथ 14 जुलाई की रात घर के आंगन में सोया हुआ था। रात करीब दो बजे उसने बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनी। उसने देखा कि गांव का ही युवक दमड़ी उर्फ आकाश उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर रहा है। उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह उसे जातिसूचक शब्द व धमकियां देता हुआ फरार हो गया। सुबह होने पर उसने यह बात गांव के मौजिज लोगों को बताई। जिसके बाद शिकायत थाने में दी गई। पुलिस ने दमड़ी उर्फ आकाश पर केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एसआई कुसुम बाला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें