घर में घुसकर नाबालिग से की छेड़छाड़
बिलासपुर। खंड गांव संधाए में शुक्रवार की रात करीब दो बजे गांव के युवक ने पड़ोस के घर में घुसकर घर के आंगन में सो रही नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की। लड़की के शोर मचाने पर परिवार सदस्य जाग गए। जिन्हें देखकर युवक भाग गया। लड़की के पिता ने मामले की शिकायत थाना बिलासपुर को दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है।