गांव हिरणछप्पर से एक व्यक्ति की दुधारू भैंस चोरी
रादौर।बीती रात गांव हिरणछप्पर से अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की दुधारू भैंस चोरी कर ली। रादौर पुलिस ने भैंस के मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव हिरण छप्पर निवासी हरबंस ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी भैंस को पशुओं के बाढे में बांधा हुआ था। जब सुबह वह अपने पशुओं पर चारा डालने के लिए गया तो उसने देखा की पशुओं के बाढे से उसकी एक दुधारू भैंस गायब है। उसने भैंस को आसपास के क्षेत्र में बहुत खोजबीन की। लेकिन भैंस का कही कोई अता पता नहीं चला। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत रादौर पुलिस को दी। रादौर पुलिस ने प्रभावित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।