फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से घायल हुए विधायक के गनमैन की हालत स्थिर

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के गनमैन की हालत स्थिर
विज्ञापन

- गनमैन के दोस्त ने ही नशे की हालत में मारी थी गोली
यमुनानगर। शहर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा के गनमैन पुनीत की हालत पीजीआई चंडीगढ़ में स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक हालत में धीरे-धीरे ही सुधार होगा। बता दें कि एक जुलाई को बुड़िया चौक के नजदीक पुनीत को उसके दोस्त जगविंद्र उर्फ प्रिंस ने नशे की हालत में सरकारी पिस्टल से गोली मार दी थी। गोली गर्दन के नजदीक लगी थी। उसी दिन से गोली वहीं फंसी हुई है। मौके से पुलिस को कई खाली खोल मिले थे। सात दिन से गोली पुनीत के गले में रीढ़ की हड्डी के पास ही फंसी हुई हैं। गोली बाहर निकालने के लिए डॉक्टरों ने 2 जुलाई को ऑपरेशन करना था, लेकिन सिटी स्कैन रिपोर्ट देखकर डॉक्टर ने ऑरपेशन करने का इरादा बदल दिया था। बात करने की स्थिति में न होने के कारण कारण ही पुलिस अभी तक उनके बयान भी दर्ज नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें