धान की फसल में पानी देने गया था किसान, खेत में मिला बेसुध, उपचार के दौरान तोड़ा दम
यमुनानगर। धान की फसल में पानी देने गया किसान बेसुध हालत में खेत में पड़ा मिला। गंभीर हालत में किसान को अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि किसान की मौत धान में गिराई की खरपतवार नाशक दवाई चढ़ने से हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। लेदा खास निवासी संजीत कुमार मंगलवार शाम के समय अपने खेतों में धान की फसल को पानी देने के लिए गया था। खेत में अचानक वह बेहोश होकर धान के खेत में गिर गया। आस पास के लोगों ने उसे पानी में बेहोशी की हालत मे देखा, तो वह उसे छछरौली सरकारी अस्पताल में लेकर आए। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के भाई रवि ने बताया कि वह पानी में बेहोशी की हालत में पड़ा था।