फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर जेल में बंद विक्का के साथ मिलकर संपत ने की थी विकास क्वात्रा के घर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जोधपुर जेल में बंद विक्का के साथ मिलकर संपत ने की थी विकास क्वात्रा के घर फायरिंग
विज्ञापन

-गैंगस्टर संपत नेहरा को अब ऑर्किच स्क्वायर होटल के मालिक विकास क्वात्रा के घर पर फायरिंग करने के मामले में एक दिन के रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गैंगस्टर संपत सिंह को सीआईए वन की टीम ने अब 10 अगस्त 2017 को पीडब्ल्यूडी एक्सईएन के क्वार्टर के सामने स्थित आर्किच होटल व नीलगीरी प्लाईवुड संचालक विकास क्वात्रा के घर पर फायरिंग करने के मामले में एक दिन के रिमांड पर लिया। सीआईए ने कोर्ट से दो दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने एक ही दिन का रिमांड दिया। पूछताछ में संपत ने बताया कि विकास क्वात्रा के घर पर फायरिंग उसने अपने साथ विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्का के साथ मिलकर की थी। विक्का इस समय जोधपुर जेल में बंद है। सीआईए वन की टीम 27 जून को आरोपी को जोधपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।
बता दें कि संपत सिंह आठ हत्याओं और एक दर्जन से अधिक हत्या के प्रयास सहित 25 से अधिक आपराधिक मामलों का मोस्टवांटेड है। संपत वह बदमाश है, जिसने अभिनेता सलमान खान को भी गोली मार कर उसकी हत्या कर देनी की साजिश रची थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड कहे जाने शॉर्प शूटर संपत नेहरा पर यमुनानगर में 26 मई 2017 में इनेलो पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई राजेंद्र राजा व पार्टनर संजीव गुप्ता पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला दर्ज है। वहीं 10 अगस्त 2017 में ऑर्किच होटल व नीलगिरी प्लाइवुड के संचालक विकास क्वात्रा के घर पर फायरिंग कर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है।
विज्ञापन


तीन दिन में केवल रिवॉल्वर ही बरामद कर पाई पुलिस
सीआईए पुलिस 22 जून को भिवानी से संपत नेहरा को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। तीन दिन पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई व पार्टनर पर की गई फायरिंग के मामले में पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस आरोपी संपत से कुछ खास नहीं उगलवा पाई। तीन दिन में पुलिस केवल रिवाल्वर ही बरामद कर पाई है। जबकि वारदात में प्रयुक्त कार अभी भी रिकवर करनी बाकी है।

संपत और विक्रमजीत घुसे थे क्वात्रा के घर में, संपत ने की थी फायरिंग
पूछताछ में सामने आया कि चौथ लेने के लिए विकास क्वात्रा के दिल में दहशत बनाने के लिए उसके घर पर फायरिंग की गई थी। इसके लिए संपत सहित पांच लोग विकास क्वात्रा के घर पर आए थे। तीन युवक बाइक पर घर के बाहर खड़े रहे, जबकि संपत व उसका साथी शाहबाद के बीबीपुर निवासी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्का घर के अंदर गए। आरोपी संपत घर में सामने जो आया उसी पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें विकास क्वात्रा का चालक गोली लगने से घायल हो गया था। जबकि चौकीदार बाल बाल बच गया था।

क्वात्रा के घर व दिलबाग के भाई पर एक ही पिस्टल से की थी फायरिंग :
बताया जा रहा है कि संपत सिंह ने जिस पिस्टल से पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई राजेंद्र राजा व पार्टनर संजीव पर फायरिंग की थी। उसी पिस्टल से बाद में क्वात्रा के घर पर भी फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपी से पिस्टल बरामद कर ली गई है। पूर्व विधायक के भाई पर हमले के दौरान कार का प्रयोग किया गया था। लेकिन अभी तक पुलिस उसे बरामद नहीं कर पाई है।

अब इस मामले में की जा रही पूछताछ
इनेलो पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई व पार्टनर पर हमला करने के 76 दिन बाद 10 अगस्त 2017 को यमुनानगर बस स्टैंड के पीछे पीडब्ल्यूडी एक्सईएन के क्वार्टर के सामने आर्किच होटल व नीलगीरी प्लाईवुड संचालक विकास क्वात्रा के घर पर दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। तीन युवक घर के बाहर गेट पर बाइक लेकर खड़े हो गए। तीन-चार सेकेंड में ही बदमाशों ने 32 बोर की पिस्टल से ताबड़तोड़ पांच राउंड फायर किए। फायरिंग में एक गोली ड्राइवर जयनारायण की टांग को चीरती हुई निकल गई। जबकि सिक्योरिटी गार्ड दिलीप सिंह बाल बाल बच गया। एक गोली कार के शीशे में लगी। गोली चलाने की वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी।
विज्ञापन

-----
व्यवसायी विकास क्वात्रा के घर पर फायरिंग करने के मामले में संपत नेहरा को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से दो दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने एक ही दिन का रिमांड दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूरे मामले को खुलासा किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, इंचार्ज, सीआईए वन।
फोटो : 08
नोट : संपत से संबंधित एक ओर खबर आएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें