फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ एफआइआर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ केस
विज्ञापन

बिलासपुर। गांव ढलौर में अपने मामा के घर रहने आई एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नारायणगढ़ केे एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी सोलह वर्षीय बेटी कुछ दिन पूर्व गांव ढलौर में अपने मामा के घर गर्मी की छुट्टियां बिताने आई हुई थी। 22 जून को रात्रि लगभग साढे़ नौ बजे जब वह पास एक अन्य मकान में अपने नाना को खाना देने जा रही थी तो गांव के तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक कर उसके साथ छेड़छाड़, कपडे़ फाड़ने, उसके साथ अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया। इन सबका उसने विरोध कर शोर मचाना शुरू किया तो अंधेरा का फायदा उठा आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर गांव के लक्की, मोहित व एक अन्य युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें