फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट के बैंच के टूटने से दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमेंट के बैंच के टूटने से दो महिलाएं घायल
विज्ञापन

रादौर।
नगरपालिका रादौर में लाखों रुपये की ग्रांट राशि से मंगवाए गए सीमेंट के बैंच घटिया सामग्री से बने होने के कारण टूटकर गिर रहे है। नपा की ओर से शहर की प्रेमी बाबा कॉलोनी में रखवाए गए सीमेंट के बैंच पर दो महिलाओं के बैठते ही बैंच टूट गया। अचानक बैंच के टूटने से दोनों महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई है। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटिया सामग्री से बने सीमेंट के बैंच शहर में टूट टूटकर गिर रहे है। जिसको लेकर शहर के पार्षदों में भारी रोष देखा गया। पार्षदों के गुस्से से बचने के लिए नपा अधिकारियों ने मंगलवार को मामले को लेकर बेंच सप्लाई कर रहे ठेकेदार को नोटिस जारी किया। जिसमें अधिकारियों ने घटिया सामग्री से बने बैंचों को वापिस उठाने के आदेश दिए। पार्षद महिंद्रपाल ने कहा कि नपा की ओर से शहर में घटिया सामग्री से बने बैंच रखवाए जा रहे है। बैंच इतने घटिया स्तर के है कि बैंच रखे जाने से कुछ देर बाद ही टूटकर गिर रहे है। रखे गए बैंचों में दरारे आनी शुरू हो गई है।
फोटो नंबर 39
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें