तीन दिनों से युवक लापता
जठलाना। गांव खजूरी से एक 18 वर्षीय युवक पिछले तीन दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता बताया जा रहा है। रादौर पुलिस ने लापता युवक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव खजूरी निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा रमन कुमार दस जून को दोपहर तीन बजे घर से कहीं गया था। जो आज तक वापिस नहीं लौटा। उन्होंने अपने भतीजे को खोजने की बहुत कोशिश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।