रादौर। गांव चमरोडी के पास सडक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। रादौर पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दुर्घटना का शिकार हुए गांव झगुडी निवासी रामशरण (55) की मौत से गांव में शोक की लहर दौड पडी है। गांव झगुडी के सरपंच पदम कुमार ने बताया कि बुधवार को गांव झगुडी निवासी रामशरण बाईक पर अपनी बेटी को बस स्टैंड रादौर पर छोडने गया था। अपनी बेटी को बस स्टैंड पर छोडकर जब रामशरण वापिस गांव लौट रहा था तो गांव चमरोडी के पास उसकी बाईक एकब्गई। खंभे से टकराने के बाद रामशरण बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने ईलाज के लिए सिविल अस्पताल रादौर पहुंचाया। जहां जिंदगी और मौत से झूझते हुए, रामशरण ने दम तोड दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक रामशरण अपने गांव में मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा चलाता था।