50 वर्षीय व्यक्ति लापता
रादौर। गांव गुंदयाना से एक 50 वर्षीय व्यक्ति पिछले एक महीने से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता बताया जा रहा है। रादौर पुलिस ने लापता व्यक्ति की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव गुंदयाना निवासी निर्मला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह मई को उसका पति रघुबीर उर्फ गोैरा दिन के समय रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसने अपने परिवार के लोगों के साथ अपने पति रघुबीर को खोजने की बहुत कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी।