फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस के 10 लाख रुपये लेने के चक्कर में आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन ने गवाएं एक लाख 1

विज्ञापन
विज्ञापन
इंश्योरेंस के 10 लाख रुपये लेने के चक्कर में आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन ने गवाएं एक लाख 18 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। इंडियन आर्मी से रिटायर्ड हो चुके कैप्टन ने इंश्योरेंस के 10 लाख रुपये लेने के चक्कर में एक लाख 18 हजार रुपये गंवा दिए। आरोपी व्यक्ति ने जब रिटायर्ड कैप्टन से 50 हजार रुपये और मांगे तो उसने दिल्ली में रहने वाली अपनी लड़की को आरोपी के कार्यालय में पैसे देने के लिए कहा। जब उसकी लड़की वहां पैसे देने के लिए पहुंची तो उक्त स्थान पर कंपनी का कोई कार्यालय नहीं मिला। अपने आप को ठगा महसूस कर रिटायर्ड कैप्टन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव सरांवा निवासी केहर सिंह ने बताया कि वह इंडियन आर्मी में कैप्टन था। 1983 में वह आर्मी से रिटायर्ड हो गया। इसके बाद उसने अन्य विभाग में नौकरी मिल गई। गत नौ अप्रैल को उसके मोबाइल पर विजय नगर रोहिनी न्यू दिल्ली से कुलदीप शर्मा नाम के व्यक्ति का फोन आया। आरोपी व्यक्ति ने उसे बताया कि वह पीएफटी इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। उसके फौज से रिटायर्ड होने के समय के इंश्योरेंस के करीब 10 लाख रुपये जमा है। अगर आप इन पैसों को लेने के इच्छुक हो तो वह आपको यह पैसे दिलवा सकता है। इसके लिए फार्म भरने में कुछ खर्च आएगा। केहर सिंह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने केसर सिंह को अपने कार्यालय का पता भेज दिया और उस पते पर चेक भेजने को कहा। आरोपी ने उससे एक बार 19 हजार रुपये तथा दूसरी बार 99 हजार रुपये मांगे। केहर सिंह ने दोनों बार चेक उक्त पते पर भेज दिए। आरोपी ने जल्द ही उसके इंश्योरेंस के पैसे दिलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान आरोपी ने 25 अप्रैल को फिर से केहर सिंह को फोन करके 50 हजार रुपये मांगे। इस बार केहर सिंह ने दिल्ली में रहने वाली अपनी लड़की को उक्त पता बताकर 50 हजार रुपये देकर आने को कहा। जब उसकी लड़की पैसे लेकर वहां पहुंची तो वहां पर उस नाम का कोई कार्यालय नहीं था। उसकी लड़की ने इस बारे अपने पिता को सूचित किया। जब केहर सिंह ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
केस दर्ज, जांच शुरू :
जांच अधिकारी एएसआई समय सिंह ने बताया कि केहर सिंह की शिकायत पर आरोपी नई दिल्ली के रोहनी निवासी कुलदीप शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जां्च के लिए पुलिस टीम दिल्ली भेजी जाएगी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें