कैल कलानौर बाईपास पर बाइक सवार को ट्रक ने कुचला
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हाल ही में नवनिर्मित कैल कलानौर बाईपास पर मेहरमपुर के नजदीक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सुढैल निवासी राजमिस्त्री राकेश (32) की मौत हो गई। राजमिस्त्री राकेश रोजाना की तरह वीरवार को यमुनानगर काम करने के लिए गया था। देर रात बाइक पर कैल कलानौर बाईपास से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह मेहरमपुर गांव के पास पहुंचा तो ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। ट्रक से टकराने के बाद राकेश सड़क के बीचों बीच जा गिरा। पीछे से तेज गति से आ रहे अन्य ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने अन्य गांव वालों के साथ विरोध स्वरूप सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझा कर जाम खुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत, दो घायल
यमुनानगर। बीकेडी रोड पर गांव रामपुर खादर के नजदीक बीती रात खनन सामग्री भरकर ले जा रहे दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि क्लीनर समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उत्तर प्रदेश के जिला हापूड़ निवासी 27 वर्षीय आदाब ट्रक चलाने का काम करता था। बीती राम वह क्लीनर मोसीन के साथ खनन जोन में खनन सामग्री लेने के लिए आया था। जब वह ट्रक मे बजरी भरकर वापस आ रहे थे तो गांव रामपुर खादर के नजदीक सामने से तेज गति से आ रहे एक अन्य ट्रक के साथ उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आदाब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि क्लीनर मोसीन व दूसरे ट्रक में सवार सादिक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने सादिक की गंभीर हालत को देखते हुए से पीजीआई रेफर कर दिया मगर उसके घर के सदस्य उसे अपने साथ मेरठ ले गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले केी जांच शुरू कर दी।
फोटो : 19 से 22