फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा योगेश की मौत के कारणों का पता, बिसरा मधुबन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा योगेश की मौत के कारणों का पता
विज्ञापन

हौदी में मिले शव का मामला, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। खेत में ट्यूबवेल की हौदी में मिले युवक महमूदपुर निवासी योगेश के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के बाद विसरा लेने की बात कही। हालांकि पहले ब्लड सैंपल लिए गए। पुलिस ने विसरा जांच के लिए मधुबन लैब में भेज दिया। रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। बुधवार शाम को महमूदपुर लापरा स्थित खेतों में ट्यूबवेल की हौदी में योगेश का शव मिला था। खेत मालिक जब अपने खेत में पहुंचा तो उसने शव को देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। कुछ लोगों ने उसकी शिनाख्त की। मृतक के भाई महमूदपुर निवासी कृष्ण लाल ने बताया कि उसका छोटा भाई योगेश देर शाम खेतों में जा रहा था। इस दौरान खेत में पानी का ट्यूबवेल चलता हुआ दिखाई दिया। योगेश ट्यूबवेल पर चला गया। आशंका जताई जा रही है कि योगेश पांव फिसलने से हौद में गिरा और उसकी मौत हो गई। वहीं ट्यूबवेल से करंट लगने पर उसके हौदी में गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। जांच कर रहे एएसआई मशरूफ अली का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। मधुबन लैब से रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
फोटो नंबर 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें