ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
यमुनानगर। कुरुक्षेत्र के पेहवा के गांव हरीगढ़ भोरखा से दामला में ट्रैक्टर चलाकर नौकरी करने आए करनैल सिंह (40) की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के समय करनैल सिंह दामला खुर्दी मार्ग पर पैदल चल रहा था। मृतक के भाई बीरा राम ने बताया कि उसका भाई करनैल सिंह ट्रैक्टर चालक था। वह गांव के ही गुरदेव सिंह के पास नौकरी करता था। 28 मई को हरीगढ़ भोरखा से यहां नौकरी के लिए आया था। शाम करीब चार बजे जब वह पैदल दामला से खुर्दी की ओर जा रहा था तो ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू करदी है।