फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर पांच लोगचं ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से लौट रहे युवक पर हमला, गंभी
विज्ञापन

जठलाना। खेतों से कार में वापस लौट रहे एक युवक पर पांच लोगों ने लाठियों, डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जबकि हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए पहले रादौर ले जाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जठलाना निवासी लोकेन्द्र ने बताया कि वह यमुना नदी के पास श्मशान घाट वाले रास्ते से कार द्वारा गांव लौट रहा था। इसी दौरान गांव जठलाना निवासी अमित, अशोक, हरजीत, मोहित व उन्हेडी निवासी विशाल ने उस पर लाठियों व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। इसकी शिकायत जठलाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उधर, थाना जठलाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीदार सिंह ने बताया कि घायल युवक के बयान दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फोटो: 08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें