फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग में खडी बाइक हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग से बाइक चोरी
विज्ञापन

जठलाना। गांव गुमथला निवासी एक युवक की शहर के ट्रामा सेंटर की पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी हो गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने शिकायत लेने से मना कर दिया। अब प्रभावित युवक ने मामले की शिकायत सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी है। गांव गुमथला निवासी यासीन ने बताया कि वह ट्रॉमा सेंटर में दाखिल अपने किसी जानकार से मिलने गया था। इस दौरान उसने ट्रॉमा सेंटर की पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी की थी। उसने पार्किंग करने के लिए 10 रुपये ठेकेदार को दिए थे। ट्रॉमा सेंटर में अपने परिचित से मिलने के बाद जब वह वापस लौटने लगा तो उसने देखा कि पार्किंग से उसकी बाइक गायब है। जिसके बारे में उसने पार्किंग के ठेेकेदार को बताया तो उसने कोई जिम्मेदारी न होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। मामले की शिकायत रामपुरा चौकी में दी गई, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं ली। जिसके बाद उसने अब पुलिस कर्मचारियों व ट्रॉमा सेंटर के ठेकेदार के खिलाफ सीएम विंडो में शिकायत भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है।
फोटो: 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें