फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि मंदिर के मैनेजर ने चोरी का आरोप लगाकर सफाई करने वाली लड़की के साथ की छेड़छाड़, लोग पिटाई करते हुए ले गए पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के मैनेजर ने चोरी का आरोप लगाकर सफाई करने वाली लड़की के साथ की छेड़छाड़, लोग पिटाई करते हुए ले गए चौकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
प्रोफेसर कॉलोनी एक्सटेंशन स्थित शनि मंदिर में साफ सफाई करने वाली एक लड़की के साथ वहीं पर कार्यरत मैनेजर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि मैनेजर ने चोरी करने का आरोप लगाया और तलाशी के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित लड़की ने इसकी शिकायत पुजारी उदयवीर व अपने परिजनों से की। पुजारी ने इसकी शिकायत मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से की, लेकिन इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया। सोमवार शाम को दोनों पक्षों के बीच सुलह करवाने का प्रयास किया गया तो लोग भड़क गए। लोगों ने मैनेजर मुकेश को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। इतना ही नहीं गुस्साए लोगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए व मुंह काला कर पीटते हुए रामपुरा चौकी ले गए और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वीरवार को हुई थी घटना : पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि वीरवार को वह रोजाना की तरह मंदिर की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान मैनेजर मुकेश वहां आया और उस पर रुद्राक्ष की माला व अन्य कीमती वस्तु चोरी करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं मैनेजर ने तलाशी के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसकी शिकायत उसने परिवार के लोगों से की। उसी शाम को दोनों पक्षों में बातचीत हुई। किसी तरह वह मैनेजर से बच सकी। लड़की का परिवार वहीं मंदिर परिसर के साथ ही रहता है।
विज्ञापन

मामले को दबाने का प्रयास किया गया : उसी रात परिजन पुलिस के पास गए, लेकिन प्रबंधन समिति व मौजिज लोगों ने पुलिस को कोई कार्रवाई करने से मना करते हुए बताया कि मामला आपस में सुलझा लिया जाएगा। इसी बात को लेकर सोमवार देर शाम को दोनों पक्षों की मीटिंग हो रही थी। इस दौरान बात बढ़ने पर कुछ लोगों ने मैनेजर की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। लड़की के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी मैनेजर को हिरासत में ले लिया गया है।
-ओमप्रकाश, एसएचओ

फोटो नंबर 24, 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें